×

Sona Chandi Ka Bhav: एक मार्च को आपके शहर में सोने चांदी के ये हैं भाव, चेक कर लें नए रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 62,990 रुपये 10 ग्राम है।

Viren Singh
Published on: 1 March 2024 1:30 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav
X

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: आज मार्च, 2024 का पहला दिन है। ऐसे में अगर आप अपने शहर में सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके नए रेट्स पता कर लें,क्योंकि बीते कुछ दिनों से इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। यूपी में 1 मार्च को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं चांदी के दाम में तेजी आई है। आज चांदी 300 रुपये उछली है, जिसके बाद यह 74 हजार रुपए पार चली गई है।

सोना का आज का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 62,990 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 57,740 रुपये पर 10 ग्राम पर है। इससे पहले गुरुवार को शहर में सोने के भाव में हल्की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 10 रुपये टूटकर 62,990 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना में भी 10 रुपये गिरकर 57,740 रुपये पर 10 ग्राम था।

चांदी में 300 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में लोगों को चांदी से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को इससे इटका मिला है। आज चांदी 300 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 74,200 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले लगातार तीन दिन इसमें गिरावट देखने को मिली थी और यह गुरुरवार को 100 रुपये सस्ती होकर 73,900 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

आगरा

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

नोएडा

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

वाराणसी

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

मथुरा

57,740 (22 कैरट)

62,990 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story