×

UP Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव आज क्या है?

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना दोनों महंगा हुआ है। जानिए शहर में 10 ग्राम सोने का क्या भाव है?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 2 March 2023 12:50 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 02 March 2023: अगर आप कीमती आभूषण सोना और चांदी (Gold and Silver) को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको यह खबर पढ़ना बहुत जरूरी है। कहीं ऐसा ना हो कि आप इसको बिना पढ़े सर्राफा बाजार पहुंच जाएं और आपके पैसा कम पड़ जाए। उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 02 मार्च, 2023 को सोना और चांदी के नए रेट जारी कर दिये गए हैं। जारी हुए रेट के मुताबिक, यूपी वालों को कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन कीमती आभूषण के भाव में झटका मिला है। सोना चांदी के भाव बढ़ गए हैं। प्रदेश में सोना 170 रुपये महंगा हुआ तो वहीं चांदी 200 रुपए तक बढ़ी है। ऐसे अगर पर आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो न्यूजट्रैक वेबसाइट पर कीमती आभूषण रेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना दोनों महंगा हुआ है। गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव 170 रुपये महंगा हुआ और यह 56,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह सोना 51,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल भी शहर में सोना के भाव बढ़े थे और यह 56,270 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

लखनऊ में चांदी का भाव

यूपी राजधानी लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी 67,000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी स्थिर रहने के बाद 66,800 रुपये पर थी।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,175 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,400 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,750 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 17, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,644 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,152 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 440 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,64,400 रुपए

यूपी के अन्य शहरों में कीमती आभूषण के भाव

कानपुर

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

आगरा

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

नोएडा

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

वाराणसी

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

मथुरा

51750 (22 कैरट)

56440 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान, घर बैठे पता करें इसके भाव

आपको बता दें यूपी सहित भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। सटीक भाव की जानकारी के लिए आपको नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story