×

UP Gold Silver Price Today: खुशखबरी…सोना चांदी के भाव में आई जोरदार गिरावट, जानें अपने शहर का रेट्स

UP Gold Silver Price Today: अगर सोना चांदी को खरीदने के लिए बाजार जाने से पहले इसके भाव पता करना चाहते हैं तो न्यूजट्रैक से जान सकते हैं। न्यूजट्रैक में रविवार को यूपी सर्राफा बाजार के सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं।

Viren Singh
Published on: 6 May 2023 5:56 PM GMT (Updated on: 7 May 2023 11:50 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today: खुशखबरी…सोना चांदी के भाव में आई जोरदार गिरावट, जानें अपने शहर का रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today 27 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 07 MAY 2023: देश में शादियों की सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कीमती आभूषण सोना चांदी के भाव भी रॉकेट बने हुए हैं। इसका प्रभाव उन लोगों को अधिक पड़ रहा है, जो घर में शादी होने की वजह से सोना और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में कीमती आभूषण खरीदारी के लिए एक राहत वाली खबर आई है। खबर यह है कि यूपी में 07 मई, रविवार को सोना चांदी के दामों जोरदार गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 700 अधिक टूटकर 62 हजार के नीचे चल गया है, जबकि चांदी 500 रुपये प्रति किलो से अधिक टूटी है। वैसे तो सोना चांदी को खरीदने का रविवार का दिन सबसे मुफीद है।

अगर सोना चांदी को खरीदने के लिए बाजार जाने से पहले इसके भाव पता करना चाहते हैं तो न्यूजट्रैक से जान सकते हैं। न्यूजट्रैक में रविवार को यूपी सर्राफा बाजार के सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं।

लखनऊ में सोना का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधान लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 760 रुपये टूटकर 61,790 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 700 रुपये टूटकर 56,650 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शहर में 24 कैरेट सोना 62,550 रुपए और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में रविवार को चांदी का भाव 550 रुपये सस्ती होकर 77,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में तेजी आई थी। शनिवार को यह 78,250 रुपये पर था।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

आगरा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

नोएडा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

वाराणसी

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

मथुरा

56,650 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जारी हुए दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। ग्राहक को सोना चांदी के सही रेट के लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

ग्राहक सोने के भाव को फोन से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना व चांदी के लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story