×

UP Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना चांदी, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड के दाम

UP Gold Silver Price Today 8 November 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। आज 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गया है।

Viren Singh
Published on: 8 Nov 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 12:01 AM GMT)
UP Gold Silver Price
X

UP Gold Silver Price Today 8 November 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 8 November 2023: अगर आप यूपी में रहे हैं और सर्राफा बाजार में सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव पता कर लें, क्योंकि बीते कई दिनों से प्रदेश में सोना चांदी के भाव में वृद्धि बरकरार है। इस बीच यूपी में 08 नवंबर को सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में बुधवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव से राहत मिली है। सूबे में सोना 100 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 700 रुपए टूटी है। चांदी गिरने के बाद 74 हजार के पास आ गई है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आज राहत वाला दिन है।

सोने के भाव लुढ़के

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। आज 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये टूटकर 56,400 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में सोने के भाव में गिरावट आई थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना 61,620 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,500 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी 700 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में गिरावट आई है। शहर में आज चांदी के भाव 700 रुपये की कमी आई है। इसके भाद यह 74,500 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले कल इसके भाव में तेजी आई थी। तब 200 रुपए किलो महंगी हुई थी और यह 75,200 रुपये किलो ट्रेंड कर रही थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

आगरा

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

नोएडा

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

वाराणसी

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

मथुरा

56,400 (22 कैरट)

61,510 (24 कैरट)

जानिए क्या हर दिन जारी होते सोना चांदी के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा।

मिस्ड कॉल से ऐसे पता करें नए रेट्स

इसके अलावा लोग जाएं तो मिस्ड कॉल से भी इसके भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story