×

UP Gold Silver Price Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना चांदी का भाव, खरीदने का अभी शानदार मौका, जानें रेट

UP Gold Silver Price Today 08 September 2023: लखनऊ में लगातार तीसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। शुक्रवार को चांदी 700 रुपये प्रतिकिलो टूटी है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 7 Sep 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 7 Sep 2023 11:30 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 08 September 2023: अगर आप कीमती आभूषण के खरीदार हैं तो एक बार इसके ताजा भाव जरूरत पता कर लें कि आज राहत मिली है या फिर झटका। यूपी सर्राफा बाजार में 08 सितंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात रही कि शुक्रवार को लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। सोना 160 रुपए सस्ता हुआ तो वहीं चांदी 700 रुपये घटी है।

लखनऊ में सोना इतना घटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 60,040 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम होकर 55, 050 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भी शहर में सोना के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 60,200 और 22 कैरेट सोना 55,150 रुपये पर था।

चांदी 700 रुपये घटी

लखनऊ में लगातार तीसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। शुक्रवार को चांदी 700 रुपये प्रतिकिलो टूटी है। जिसके बाद यह 74 हजार रुपये पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के भाव 500 रुपये की गिरावट हुई थी और यह 74,700 रुपये पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

आगरा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

नोएडा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

वाराणसी

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

मथुरा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

क्या हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम?

बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक अगर कीमती आभूषण के सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story