×

UP Gold Silver Price 1 October 2023: यूपी में लगातार टूटा रहा सोना, चांदी 1200 रुपए हुई सस्ती, जानिए अपने शहर के नए भाव

UP Gold Silver Price Today 1 October 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांचवें दिन टूटा है। रविवार को 24 कैरेट सोना में 330 रुपये की गिरावट आई है।

Viren Singh
Published on: 1 Oct 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 1 Oct 2023 4:37 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today 1 October 2023
X

UP Gold Silver Price Today 1 October 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 1 October 2023: यूपी सर्राफा बाजार में अक्टूबर की महीने की पहली तारीख को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह प्रदेश में लोगों को सोना और चांदी के भाव राहत मिल रही है। प्रदेश में 1 अक्टूबर रविवार को सोने के भाव में 300 रुपए से अधिक की गिरावट आई है, जबकि चांदी सीधे 1200 रुपये टूटी है। इस गिरावट के बाद चांदी 73 हजार के पास आ गई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना या फिर चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आज राहतभरा दिन है। आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार 5वें दिन सोने के भाव कम हुए हैं।

सोना इतने रुपये हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांचवें दिन टूटा है। रविवार को 24 कैरेट सोना में 330 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 58,350 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये टूटा है, जिसके बाद यह 53,500 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 58,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 53,800 रुपये 10 ग्राम पर था। उससे पहले शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट हुई थी। 24 कैरेट सोना 58,950 रुपए 10 ग्राम व 22 कैरेट सोना 54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी 1200 रुपये टूटी

लखनऊ में चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिला है। रविवार को चांदी के भाव में 1200 रुपये की कमी आई है और यह 73,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को इसमें तेजी आई थी और तब 74,700 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

आगरा

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

नोएडा

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

वाराणसी

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

मथुरा

53,500 (22 कैरट)

58,350 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम

ज्ञात हो कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story