UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में सोना चांदी हुआ धड़ाम, फटाफट जानें अपने शहर के नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 11 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 290 रुपये सस्ता होकर 59,820 रुपये 10 ग्राम पर है। जानें चांदी के दाम क्या हैं?

Viren Singh
Published on: 10 Aug 2023 11:27 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में सोना चांदी हुआ धड़ाम, फटाफट जानें अपने शहर के नए रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 6 June 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 11 August 2023: अगर आप बाजार से सोना-चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो फटाफट तैयार कर लें, क्योंकि सर्राफा बाजार में इसके भाव में गिरावट आई है। लखनऊ सर्राफा बाजार में 11 अगस्त को सोना 200 से रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी 500 रुपये सस्ती हुई है। राहत की बात यह है कि शहर में कीमती आभूषण लगातार तीसरे दिन टूटा है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा है।

सोना 200 रुपए से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 290 रुपये सस्ता होकर 59,820 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये कम होकर 54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को सोना 100 रुपये तक सस्ता हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 60,110 रुपए और 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया था।

चांदी 500 हजार रुपये टूटी

लखनऊ में यह दूसरा दिन है, जब लगातार चांदी 500 रुपये प्रतिकिलो टूटी है। शुक्रवार को भी शहर में चांदी 500 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 73,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी 500 रुपये टूटी थी और यह 73,500 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

आगरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

नोएडा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

वाराणसी

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

मथुरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं कीमती आभूषण के नए भाव

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story