Sona Chandi Ka Bhav Today: जारी हुए सोना चांदी के नए दाम, जानिए क्या आपके शहर में सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी 600 रुपये किलो सस्ती हुई है।

Viren Singh
Published on: 11 Jan 2024 1:38 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: अगर आप यूपी की सर्राफा बाजार में सोना चांदी को लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके रेट के बारे में जानकारी ले लें, क्योंकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कीमती आभूषण के भाव में परिवर्तन देखने को है। अधिकांश समय गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेज रही हैं। यूपी में 11 जनवरी को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। गुरुवार को सूबे में जहां सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दिया है तो वहीं चांदी के भाव से लोगों को राह मिली है। आज चांदी 600 रुपये किलो सस्ती हुई है। वहीं सोना स्थिर होने से पहले कम इसके दाम गिरे थे।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम स्थिर हैं। कल की गिरावट के बाद आज 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर आ पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी स्थिर है और यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपए और 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये सस्ता हुआ था और यह इस भाव पर पहुंचा था।

चांदी में गिरावट

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी 600 रुपये किलो सस्ती हुई है और यह 76 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी 200 रुपये तेजी हुई थी और यह 76,600 रुपये किलो पर पहुंच गयी थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

इन चीजों से तय होते हैं कीमती आभूषण के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story