TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Price Today: छोटी दिवाली पर सोना चांदी के भाव में आया बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स?

Gold Silver Price Today 11 November 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना शनिवार को 330 रुपये बढ़कर 61,240 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 11 Nov 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 12:01 AM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 11 November 2023: आज भारत में छोटी दिवाली पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के बीच यूपी सर्राफा बाजार में सोने चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। लगातार चार दिन राहत देने के बाद शनिवार, 11 नवंबर को लोगों को कीमती आभूषण से झटका मिला है। आज प्रदेश में सोना चांदी महंगा हो गया है। सोना 300 रुपए से अधिक उछला है, जबकि चांदी 800 रुपए महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो अधिक दाम चुकता करने पड़ेगा।

सोना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना शनिवार को 330 रुपये बढ़कर 61,240 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये महंगा होकर 55,150 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 60910 और 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये दस ग्राम पर था।

चांदी 800 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। आज चांदी 800 रुपये महंगी हुई है, जिसके बाद यह 74 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें गिरावट थी और यह 73,200 रुपये किलो पर आ थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

61,240 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

61,240 (24 कैरट)

नोएडा

55,150 (22 कैरट)

61,240 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

वाराणसी

55,150 (22 कैरट)

61,240 (24 कैरट)

मथुरा

55,150 (22 कैरट)

61,240 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story