UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना फिर 300 रुपये महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम; जानें अपने शहर के रेट्स

UP Gold Silver Price Today 12 April 2023: राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होकर 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें 22 कैरेट सोने के भाव।

Viren Singh
Published on: 12 April 2023 5:14 AM GMT (Updated on: 12 April 2023 7:28 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना फिर 300 रुपये महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम; जानें अपने शहर के रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today 12 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 12 April 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 12 अप्रैल, 2023 को सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी हो गए हैं। एक बार फिर से सोना चांदी के भाव में लोगों को झटका दिया है। लगातार दो दिन राहत देने के बाद प्रदेश में बुधवार को फिर सोना चांदी के दाम बढ़ गए हैं। सूबे में सोना 330 रुपये महंगा होकर 60 हजार के पार चला गया है, जबकि चांदी 300 रुपये महंगी होकर 76 हजार के पार कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण सोना व चांदी को लेने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम चुकता करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होकर 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 सोना 300 रुपये उछलकर 55,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में इन दोनों कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 430 रुपए गिरकर 60,580 रुपये 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोना 390 रुपये कम होकर 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में सोने के साथ-साथ चांदी के भी दाम बढ़े हैं। बुधवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 300 रुपये उछाल है। इसके बाद चांदी 76,600 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शहर में मंगलवार को चांदी के भाव में 300 रुपए की कमी आई थी और यह 76,300 रुपये पर थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

55,580 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

आगरा

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

नोएडा

55,580 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,580 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

वाराणसी

55,580 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

मथुरा

55,580 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखेंध्यान

यूपी सहित घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जारी भाव सांकेतिक होते हैं। इन भाव में न तो जीएसटी जोड़ा होता है और न ही किसी भी प्रकार कोई अन्य चार्ज एड होता है। कीमती आभूषण का सटीक भाव पता करने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए केंद्र सरकार ने एक एप बनाया है। बीआईएस केयर एप से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं। वहीं, बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में इसके भाव की ताजा जानकारी आपके फोन पर मिल जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story