TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना में आया उतार चढ़ाव, चांदी रही स्थिर, जानिए क्या 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में उतार चढ़ाव आया है। आज 24 कैरे सोना 880 रुपए तेज हुआ है।

Viren Singh
Published on: 12 Jan 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2024 12:30 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: मौजूदा समय शादियों का सीजन भले ही न चल रहा हो, लेकिन सोना-चांदी के भाव में हर दिन उतार चढ़ाव का हो रहा है। अधिकांश दिनों में सोने के भाव में तेजी देखी गई है। यूपी में 12 जनवरी को सोना चांदी नए दाम जारी हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सोने के कैरेट के हिसाब से भाव में उतार चढ़ाव आया है तो वहीं चांदी दाम स्थिर हैं। यूपी में आज 24 कैरेट सोने के दाम में जोरदार तेजी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

सोने के दाम में उतार चढ़ाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में उतार चढ़ाव आया है। आज 24 कैरे सोना 880 रुपए तेज हुआ है। इसके बाद यह 63,980 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में कुछ कमी आई है और यह 100 रुपये टूटा है। इस गिरावट के बाद यह 57,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल यहां सोने के दाम स्थिर रहे। 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर व 22 कैरेट 57,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को गिराटव के बाद शुक्रवार को चांदी बाजार में 76 हजार रुपए किलो कारोबार करते हुए दिखाई दी। इससे पहले गुरुवार को 600 रुपये सस्ती हुई थी और यह 76 हजार रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

आगरा

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

नोएडा

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

वाराणसी

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

मथुरा

57,750 (22 कैरट)

63,980 (24 कैरट)

इन चीजों से तय होते हैं कीमती आभूषण के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story