Sona-Chandi Ke Bhav: आज फिर यूपी में महंगा हो गया सोना-चांदी, जानिए अपने शहर के नए भाव

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना के दाम में 220 रुपये की तेजी आई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 July 2024 1:41 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today: शादियों को सीजन शूरू हो चुका है। ऐसे में घर में पड़ी शादी के लिए बाजार से सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो याद रखें कि आपको इसके लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस बीच, यूपी में 12 जुलाई को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को लोगों को सोना चांदी के भाव से झटका मिला है। सोना जहां 200 रुपये तेज हुआ है, तो वहीं चांदी सीधे 1000 रुपये किलो उछली है। इस तेजी के बाद जानिए आपके शहर में आज सोना किस भाव पर बिक रहा है?

सोना इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना के दाम में 220 रुपये की तेजी आई है। इसके बाद यह 73,570 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 200 रुपये उछला है और यह 67,450 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 73,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 67,250 रुपये पर था।

चांदी 1000 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी 1000 रुपये उछली है। इसके बाद यह 95,500 रुपए पर किलो पर है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। यह 94,500 रुपये किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

आगरा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

नोएडा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

वाराणसी

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

मथुरा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story