×

Gold Silver Price Today: दिवाली पर सोना चांदी में आई जोरदार की गिरावट, आज कितने पर है 24 कैरेट गोल्ड, जानें नए रेट्स

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। दिवाली पर यूपी बाजारों में सोना चांदी के भाव में गिरावट आई है। जानिए भाव यहां?

Viren Singh
Published on: 11 Nov 2023 11:45 PM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 11:45 PM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: आज देश भर में दिवाली पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व की यूपी सहित देश के विभिन्न शहरों में धूम मची हुई है। लोग दिवाली पर सोना चांदी की खरीदारी अधिक करते हैं, क्योंकि इस त्यौहार में सोना चांदी खरीदना शुभ मना गया है। इसलिए धनतेरस के बाद भी सर्राफा बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। यूपी सर्राफा बाजार में 12 नवंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। लोगों के बीच सोने चांदी की मांग होने के बाद दिवाली वाले दिन यानी रविवार को इसके भाव से राहत मिली है। दिवाली पर सोने चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 1000 रुपये टूटी है। ऐसे में दिवाली पर्व पर सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आज राहत का दिन है।

सोना इतना रुपये हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के बाद में गिरावट आई है। दिवाली वाले दिन 24 कैरेट सोना 490 रुपये टूटकर 60,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 450 रुपए सस्ता होकर 55,700 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शनिवार को सोने के भाव में तेजी थी। तब 24 कैरेट सोना 61,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 450 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 1000 रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में अगर दिवाली वाले दिन सोने के भाव टूटे हैं तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। रविवार को शहर में चांदी 1 हजार रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 73 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले कल यह तेजी पर थी और यह 74 हजार रुपए पर कारोबार कर रही थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

आगरा

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

नोएडा

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

वाराणसी

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

मथुरा

55,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story