UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना-चांदी खरीदने का बना अच्छा मौका, फटाफट देखें यहां दाम

UP Gold Silver Price Today 13 February 2023: बीते दो दिन से सोने के भाव में बढ़ोतरी के बाद आज यूपी में इसके भाव स्थिर हैं। जानिए लखनऊ में किस भाव पर सोना मिल रहा है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 13 Feb 2023 1:56 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 13 February 2023: अगर आप कीमती आभूषण सोना-चांदी (Gold Silver) को घर में शादी के लिए या फिर ऐसी ही खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यूपी में सोना और चांदी के 13 फरवरी, 2023 को नए लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यूपी में सोना चांदी के भाव स्थिर रहे हैं,जोकि लोगों के लिए राहत का विषय है। इससे पहले यहां बीते दो दिनों सोना के भाव में बढ़ोतरी आई थी। दाम स्थिर के बीच सोमवार यूपी में सोना 57 हजार पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि चांदी 70 हजार के पार कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह दिन सबसे अच्छा है।

आज का सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में सोमवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में कोई इजाफा नहीं हुआ है। भाव स्थिर के बाद 24 कैरेट सोना 57,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। 22 कैरेट सोना 52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले कल भी शहर में सोना का यही भाव था।

आज का चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में आज 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव भी स्थिर रहे हैं। इसके बाद चांदी 70,500 रुपये प्रतिकिलो पर बनी हुई है। इससे पहले यहां लगातार दो दिन चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई थी।

UP में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,275 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,200 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,750 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 27, 500 रुपए

UP में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,753 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,024 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 530 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,75,300 रुपए

अन्य शहरों में सोना चांदी का भाव

कानपुर

52,275(22 कैरट)

57350 (24 कैरट)

आगरा

52,275 (22 कैरट)

57350 (24 कैरट)

नोएडा

52,275 (22 कैरट)

57,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52,275 (22 कैरट)

57,350 (24 कैरट)

वाराणसी

52,200 (22 कैरट)

57,300 (24 कैरट)

मथुरा

52,200 (22 कैरट)

57,300 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें

लोगों को सोना की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क जारी किया गया है। सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें । हॉलमार्क में 24 कैरेट सोने 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।वहीं, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। यह भाव जीएसटी व मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं। सटीक भाव के लिए आपको लोकल सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story