×

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में जारी हुए सोना चांदी का नये दाम, जानें आज क्या है आपके शहर का भाव?

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 13 Feb 2024 1:37 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav
X

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया)  

Sona Chandi Ka Bhav: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 13 फरवरी को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में मंगलवार को कीमती आभूषण में से सोने के दाम में जहां कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है तो वहीं चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी 500 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, जिसके बाद यह 75 हजार रुपये पार पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के इसके नए रेट यहां पर पता कर लें।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से शहर में 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,850 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी शहर में 24 कैरेट सोना का 63,100 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 57,850 रुपये 10 ग्राम था। यह लगातार दूसरा दिन है, जब प्रदेश में सोने के भाव स्थिर हैं।

चांदी में आई तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। शहर में चांदी 500 रुपये की तेजी आई है। इसके बाद यह 75, 500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को शहर में चांदी का भाव 75 हजार रुपये किलो पर था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story