×

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना में आया उतार चढ़ाव, आज भी चांदी रही स्थिर, जानिए क्या 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 13 Jan 2024 1:00 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2024 1:01 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोने के भाव में जहां उतार चढ़ाव आया है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। आज यूपी में 24 कैरेट सोना जोरदार महंगा हुआ है। इसके भाव 800 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 100 रुपये तेज हुए हैं। ऐसे में अगर आप बाजार से गोल्ड खरीदने जा रहे हैं तो कैरेटवार आपको राहत व झटका मिल सकता है।

सोने के दाम में उतार चढ़ाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में उतार चढ़ाव आया है। आज 24 कैरे सोना 880 रुपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 63,100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए महंगा हुआ और यह 57,850 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने के दाम में इसी प्रकार का बदलाव देखने को मिला था। 24 कैरेट सोना 63,980 रुपये 10 ग्राम पर था तो वहीं 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में बीते दो दिन से चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को स्थिर रहने के बाद चांदी 76 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी शहर में इसी भाव पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

सोना मिलता है स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट्स से

सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story