TRENDING TAGS :
Sona Chandi Ka Bhav: वेडिंग सीजन में यूपी में सोना हुआ धड़ाम, चांदी का यह रेट, जानें अपने शहर का दाम
Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कमी आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 110 रुपये लुढ़क कर 62,990 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है
Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया)
Sona Chandi Ka Bhav: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 14 फरवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना और चांदी की नए रेट्स रिलीज कर दिये गए हैं। प्रदेश बुधवार को जहां सोने के भाव से लोगों को राहत मिली है तो वहीं चांदी के दाम मे कोई बदलाव नहीं हुआ है। यूपी में सोना 100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी सोना बाजार में 62 हजार के पार कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप बाजार से आज सोना लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर का दाम पता कर लें।
सोना 100 रुपए से अधिक लुढ़का
लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कमी आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 110 रुपये लुढ़क कर 62,990 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी गिरा है। यह आज 100 रुपये टूटकर 57,750 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को शहर में सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
चांदी में कोई बदलाव नहीं
लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दिया है। चांदी के तेजी के बाद 75,500 रुपए किलो पर आज कारोबार कर रही है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव में 500 रुपये की तेजी आई थी और यह 75, 500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी। सोमवार को चांदी का भाव 75 हजार रुपये किलो पर रही।
अन्य शहर में सोने का भाव
कानपुर
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
आगरा
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
नोएडा
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
गाजियाबाद
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
वाराणसी
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
मथुरा
57,750 (22 कैरट)
62,990 (24 कैरट)
जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।