Sona Chandi Ka Bhav Today: छुट्टी वाले दिन यूपी में महंगा हो गया सोना चांदी, अब खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 320 रुपये तेजी हुआ है।

Viren Singh
Published on: 14 Jan 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2024 1:16 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में 14 जनवरी को सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। प्रदेश में रविवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव से झटका मिला है। सोना चांदी महंगे हो गए हैं। आज सोना 300 रुपये अधिक महंगा हुआ, जबकि चांदी के दाम में 500 रुपए की तेजी आई है। इससे पहले बीते दोनों सूबे में इसके दाम में उतार चढ़ाव बना हुआ था। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आज बाजार से सोना चांदी लेने के प्लान बना रहा है तो उसको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना में आई तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 320 रुपये तेजी हुआ है और यह 63,100 रुपये 10 ग्राम पर पुहंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 300 रुपये तेज हुआ और यह 58,150 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को सोने के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिला था। तब 24 कैरेट सोना 880 रुपए तेज हुआ था। इसके बाद यह 63,980 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया था, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपये की गिरावट आई थी। और यह 57,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपए महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के दाम में तेजी आई है। आज चांदी 500 रुपये किलो महंगी हुई है और यह इसके बाद 76,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं था और यह 76 हजार रुपये किलो पर ट्रेंड कर किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

58,150 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

इन चीजों से तय होते हैं कीमती आभूषण के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story