×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना 430 रुपये हुआ सस्ता, चांदी ने खोई चमक; लखनऊ में अब 10 ग्राम इस दाम पर

UP Gold Silver Price Today 17 February 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने का भाव सस्ता हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोने के दाम में 430 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है। लखनऊ में अब 10 ग्राम सोने के लिए इतने रुपये खर्च करने होंगे।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Feb 2023 1:57 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना 430 रुपये हुआ सस्ता, चांदी ने खोई चमक; लखनऊ में अब 10 ग्राम इस दाम पर
X

UP Gold Silver Price Today 17 February 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 17 फरवरी, 2023 को सोना और चांदी के नए दाम जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव से तगड़ी गिरावट आई है। राज्य सोना 430 रुपये सस्ता होने के बाद 57 हजार के नीचे आ गया है। वहीं, चांदी के भाव 900 रुपये से अधिक गिरावट आई है और यह 69 हजार पर आ गई है। देश में शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आना लोगों के लिए राहत का विषय है। और यह राहत आज लोगों को मिली है।

सोना का आज का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना शहर में 430 रुपए सस्ता होकर 56,880 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 400 रुपये की गिराटव आई है। इस गिरावट के सोना 52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव बढ़ोतरी देखी गई थी।

चांदी का आज का भाव

राजधानी लखनऊ में 999 शुद्धता के भाव 950 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 69,000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले चांदी का भाव 69,950 रुपये पर था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,215 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,720 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,150 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 21, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,688 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,504 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 880 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,68,800 रुपए

प्रदेश के प्रमुख शहरों के सोने के दाम

कानपुर

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

आगरा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

नोएडा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

वाराणसी

52150 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

मथुरा

52150 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बाते दें कि बुलियन मार्केट में गोल्ड सिल्वर जारी हुई भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं शामिल होता है। सोना चांदी के सही भाव की जानकारी के लिए आपको लोकल ज्वेलर से पता करना होगा। सोना लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। अगर सोने पर हॉलमार्क लगा हुआ होता सोना असली है। यह सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story