Sona-Chandi Ke Bhav: आज सोना हुआ इतने रुपए महंगा, चांदी 300 रुपए टूटी, जानें नए रेट

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 380 रुपए तेज हुआ है।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 July 2024 2:46 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: यूपी में 17 जुलाई को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में बुधवार सोना और चांदी के भाव में उथल-पुथल दिखाई दिया है। सोना 350 रुपये उछला है, जबकि चांदी के भाव में 200 रुपये टूटी है। 300 रुपये उछलने के बाद सोना 74 हजार रुपये पार चला गया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 380 रुपए तेज हुआ है। इसके बाद यह 74,170 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह इसका अब तक उच्चतम स्तर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपये महंगा हुआ है और यह 68 हजार रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जोकि इसका भी अब तक ऑल टाइम हाई रेट है। इससे पहले मंगलवार को सोना सस्ता हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 73,790 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 67,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी 200 रुपए गिरी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन टूटी है। बुधवार को चांदी 200 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 95 हजार रुपये आ गया है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 95,200 रुपये पर थी, तब 300 रुपए की गिरावट आई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

आगरा

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

नोएडा

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

वाराणसी

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

मथुरा

68,000 (22 कैरट)

74,170 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story