UP Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये अधिक हुआ महंगा तो चांदी ने भी दिखाई तेजी, जानिए अपने शहर का भाव

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोना महंगा हुआ है। बुधवार को 24 कैरेट सोना शहर में 110 रुपए महंगा हुआ है।

Viren Singh
Published on: 17 May 2023 8:38 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये अधिक हुआ महंगा तो चांदी ने भी दिखाई तेजी, जानिए अपने शहर का भाव
X
Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 17 MAY 2023: शादियों के सीजन के बीच कीमती आभूषण सोना चांदी ने एक बार फिर लोगों को झटका दिया है। यूपी सर्राफा बाजार में 17 मई को सोना चांदी के भाव में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश में सोना 100 से अधिक महंगा हुआ है और यह 62 हजार के पार चला गया है,जबकि चांदी 300 रुपए महंगी होकर 75 हजार के पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश का मन बना रहे हैं तो बुधवार को आपको अधिक दाम खर्चा करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना 100 रुपये अधिक महंगा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोना महंगा हुआ है। बुधवार को 24 कैरेट सोना शहर में 110 रुपए महंगा हुआ है। इसके बाद यह 62,060 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा होते हुए 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 61,950 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 56,800 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी ने बढ़ाई चमक

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में सोने के साथ बुधवार को चांदी भी महंगी हुई है। शहर में चांदी के दाम में 300 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद यह 75,100 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले यह शहर में 47,800 रुपये पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

आगरा

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

नोएडा

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

वाराणसी

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

मथुरा

56,950 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

फोन से पता करें कीमती आभूषण का भाव

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी व अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसमें कोई टैक्स नहीं लगा होता है। ग्राहक को सोना चांदी भाव की सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा बाजार से सोना लेते वक्त इसमें लगा हॉलमार्क जरुर देंखे। यह सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story