TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमती आभूषण के भाव?

UP Gold Silver Price Today 17 September 2023: रविवार को सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 700 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद सोना 60 हजार रुपये के पार हो गया है। वहीं चांदी 74 हजार के पार कारोबार कर रही है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Sep 2023 1:46 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2023 2:28 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today 16 September 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 17 September 2023: उत्तर प्रदेश में कीमती आभूषण के भाव से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। यूपी में 17 सितंबर को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सोना व चांदी के भाव में तेजी आई है। रविवार को सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 700 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद सोना 60 हजार रुपये के पार हो गया है। वहीं चांदी 74 हजार के पार कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आज बाजार सोना चांदी को खरीदने जा रहा तो उसको अधिक दाम खर्च करने होंगे।

सोना 220 रुपए उछाल

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपये महंगा होकर 60,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 200 रुपये चढ़कर 55,050 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,850 रुपए 10 ग्रम पर था।

चांदी 700 रुपए हुई महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के दाम में 700 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद चांदी शहर में 74,700 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 500 रुपये की की तेजी आई थी और यह 74 हजार रुपये पर थी।

यूपी के जिलों के सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

आगरा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

नोएडा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

वाराणसी

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

मथुरा

55,050 (22 कैरट)

60,040 (24 कैरट)

जानिए कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story