×

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना तो महंगा ही चांदी में आई जबरदस्त तेजी, जानिए आज क्या है 1KG चांदी का रेट

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 18 Feb 2024 1:34 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav:
X

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 18 फरवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना और चांदी की नए रेट्स जारी हो गए हैं। शादियों के सीजन में सोना चांदी लगातार चकम बनाए हुए है। यूपी में रविवार को सोने और चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। इसमें सोना 100 रुपये से अधिक महंगा हुआ तो वहीं चांदी 900 किलो तेजी हुई है। यह दूसरा दिन है, जब प्रदेश में लोगों को कीमती आभूषण के भाव से झटका मिला है।

सोना 200 रुपए से अधिक हुआ तेज

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम तेज हुए हैं। आज शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपये तेज हुआ है और यह 62.550 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये तेज हुआ और यह 57,350 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये तेजी आई थी और यह 62,440 रुपये 10 ग्राम पर था । वहीं 22 कैरेट सोना 200 रुपए तेज हुआ था और यह 57,250 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड किया।

चांदी में 900 उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी तेजी आई है। रविवार को चांदी 900 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 76,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी को भाव में 1,100 रुपए किलो की तेजी आई थी और यह 75,600 रुपये किलो पर ट्रेंड किया। शुक्रवार को यह 74,500 रुपये पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

आगरा

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

नोएडा

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

वाराणसी

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

मथुरा

57,350 (22 कैरट)

62.550 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story