Sona-Chandi Ke Bhav: रॉकेट में सवार होकर सोना-चांदी आम लोगों से हुआ दूर, आज आई इतनी तेजी, जानें यहां भाव

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी सोना महंगा हुआ है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को सोना जोरदार उछला है।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 July 2024 1:39 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की सर्राफा बाजार में 19 जुलाई, 2024 को सोना और चांदी (Gold and Silver) के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त इफाजा हुआ है। सोना जहां 900 रुपये उछला है तो वहीं चांदी 1 हजार रुपए किलो महंगी हुई है। इस तेजी के बाद दोनों कीमती आभूषण अपने अब तक सबसे हाई रेट पर पहुंच गए हैं। बीते दो महीनों से सोना-चांदी ने कई बार अपना ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना इतना महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी सोना महंगा हुआ है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को सोना जोरदार उछला है। शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 980 रुपये की तेजी आई है। इसके बाद यह 75,150 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 900 रुपए उछला है और 68,900 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है, जोकि इसका भी अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोना 74,170 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68 हजार रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1000 रुपए उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में लगातार चांदी सस्ती होने के बाद गुरुवार को जोरदार उछली है।आज चांदी 1000 रुपये किलो तेजी हुई है। इसके बाद यह 96 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी। बुधवार को चांदी 200 रुपये सस्ती हुई थी, जिसके बाद यह 95,000 रुपए किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

आगरा

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

नोएडा

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

वाराणसी

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

मथुरा

68,900 (22 कैरट)

75,150 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story