×

UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन भी सोना हुआ महंगा, अब लोगों को 10 ग्राम पर चुकाने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी मालूम कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Published on: 18 March 2023 5:00 AM GMT (Updated on: 17 March 2023 11:39 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन भी सोना हुआ महंगा, अब लोगों को 10 ग्राम पर चुकाने होंगे इतने रुपये
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 18 March 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 18 मार्च, 2023 को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। शनिवार को भी प्रदेश में सोना चांदी के खरीदारों का तगड़ा झटका मिला है और इसके भाव में इजाफा हुआ है। इस इजाफे के साथ यूपी में लगातार दो दिन कीमती आभूषण के दाम में वृद्धि हुई है। दाम में वृद्धि के बाद प्रदेश में सोने का औसत दाम 59 हजार के करीब आ गया है,जबकि चांदी का भाव 70 हजार के पास पहुंचने वाली है। ऐसे अगर अगर दोनों में किसी भी कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बाजार वक्त जेब पोढ़ी करके जाएं।

लखनऊ में आज का सोना का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शनिवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना 270 रुपए बढ़कर 58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 250 रुपए महंगा होकर 53,950 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना का भाव 58,570 रुपये पर था। 22 कैरेट सोना का भाव 53, 700 रुपये पर था।

लखनऊ में आज का चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम में कल की तुलना में शनिवार को ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी के भाव 600 रुपये बढ़े हैं,जिसके बाद यह 69, 800 प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी का भाव 69,200 रुपये प्रतिकिलो पर था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,395 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 43,160 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 53,950 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 39, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,884 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 47,072 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 58, 840 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,88,400 रुपए

अन्य शहरों में कीमती आभूषण के भाव

कानपुर

53950 (22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

आगरा

53950 (22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

नोएडा

53950(22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

53950 (22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

वाराणसी

53950 (22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

मथुरा

53950 (22 कैरट)

58840 (24 कैरट)

सोने चांदी के भाव होते हैं सांकेतिक, ऐप से जानें सोने की

शुद्धता

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जारी हुए दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी और किसी भी प्रकार का कोई अन्य कर नहीं जोड़ा होता है। अगर आपको इसके सटीक भाव की जानकारी चाहते हैं तो आप अपने शहर के नजदीकी सर्राफा बाजार से पता कर सकते हैं। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए केंद्र सरकार ने एक एप बनाया है। बीआईएस केयर एप से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

ऐसे जाने घर बैठे सोने के भाव

सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी मालूम कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story