×

Gold Silver Price 18 Nov 2023: यूपी में सोना चांदी के भाव में आई जोरदार उछाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट ?

UP Gold Silver Price 18 November 2023:बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 18 Nov 2023 12:15 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2023 12:15 AM GMT)
up gold silver price today
X

up gold silver price today (सोशल मीडिया) 

यूपी सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की 18 नवंबर की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शनिवार को सूबे में कीमती आभूषण के भाव में जोरदार उछाल आया है। इसमें सोना 600 रुपए अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी एकाएक 1000 रुपये से अधिक महंगी हो गई है, जिसके बाद यह 76 हजार रुपये से पार चली गई है। ऐसे में अगर आप आज सर्राफा बाजार से सोना या चांदी में से कोई आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो अधिक दाम देने के लिए तैयार रहें।

सोना इतना रुपये महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में जोरदार की तेजी आई है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 650 रुपये महंगा हो गया है और यह 61,840 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 600 रुपए उछाल लेकर 56,700 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट्स 61,190 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 56,700 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1500 रुपये महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी के भाव भी सस्ते हुए हैं। रविवार को चांदी 1500 रुपये किलो महंगी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 76,500 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी का भाव 75 हजार रुपये किलो पर था।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

आगरा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

नोएडा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,700 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

वाराणसी

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

मथुरा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story