Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी में सोना-चांदी टूटा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने यहां के रेट

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना सत्ता हुआ है। यहां पर 24 कैरेट सोना 160 रुपये टूटा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 19 July 2024 1:52 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव की स्थिति दिखाई दी है। ऐसे में अगर सोना-चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के नए भाव जरूर पता कर लें। यूपी में 19 जुलाई को सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश शुक्रवार को सोना चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। सोना जहां 160 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 1300 रुपये टूटी है। इसके बाद गिरावट के बाद चांदी 94 हजारु रुपये के पास पहुंच गई है।

सोना इतना सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना सत्ता हुआ है। यहां पर 24 कैरेट सोना 160 रुपये टूटा है और यह 74,990 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता हुआ है और यह 68,750 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को इसमें जोरदार की तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 75,150 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,900 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 1300 रुपए टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में भी तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी सोना की तुलना में अधिक सस्ती हुई है। यह 1300 रुपए किलो टूटी है। इसके बाद चांदी 94,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसमें तेजी आई थी और यह 96 हजार रुपये किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

आगरा

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

नोएडा

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

वाराणसी

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

मथुरा

68,750 (22 कैरट)

74,990 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story