TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Gold Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ मंहगा, चांदी में आई गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

UP Gold Silver Price Today 19 September 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा होकर 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Sep 2023 11:15 PM GMT (Updated on: 18 Sep 2023 11:15 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 19 September 2023: यूपी में 19 सितंबर को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश वासियों को मंगलवार गणेश चतुर्थी पर सोने के भाव से जहां झटका मिला है तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोना 100 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, जबकि 200 रुपये प्रति किलो टूटी है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको कहीं से राहत तो कहीं तेजी का सामना करना पड़ सकता है।

सोने से मिला झटका

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा होकर 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 140 रुपये चढ़कर 55,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे लोगों को झटका मिला है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 60,050 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,060 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी ने दी लोगों को राहत

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव गिरावट आई है। चांदी 200 रुपए टूटी है। जिसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर गई है। इससे पहले सोमवार शहर में चांदी ने 74,700 रुपये किलो पर कारोबार किया।

जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

आगरा

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

नोएडा

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

वाराणसी

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

मथुरा

55,200 (22 कैरट)

60,120 (24 कैरट)

जानिए कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए भाव

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देश में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

जानिए क्यों बदलते हैं सोने भाव

गोल्ड सिल्वर के रेट्स में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, इसमें प्रतिष्ठित ज्वैलर्स के इनपुट भी शामिल हैं। वैश्विक सोने की मांग, देशों में मुद्रा मूल्य, ब्याज दरें और सरकारी सोने के व्यापार नियम जैसे कारक इन परिवर्तनों में योगदान करते हैं। इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती जैसी वैश्विक घटनाएं भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर अपना असर डालती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story