×

UP Gold Silver Price Today: अप्रैल महीना शुरू होते ही यूपी बढ़े गए सोने चादी के दाम, जानें अपने शहर के नए रेट

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होकर 60,150 रुपये पर गया है। जानिए 22 कैरेट सोने का क्या भाव है?

Viren Singh
Published on: 1 April 2023 7:10 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: अप्रैल महीना शुरू होते ही यूपी बढ़े गए सोने चादी के दाम, जानें अपने शहर के नए रेट
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 1st April 2023: यूपी वालों को कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव से एक बार फिर झटका मिला है। यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के 1 अप्रैल, 2023 को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोना व चांदी के भाव में जोरदार वृद्धि हुई है। सूबे में सोने के भाव में यहां 330 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी 700 रुपए प्रतिकिलो महंगी हुई। ऐसे में अगर कीमती आभूषण के भाव को आप खरीदने का मन बना रहा हैं तो आज आपको जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी।

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 300 रुपये बढ़कर 55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव स्थिर रहा था। 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने का54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव में जबदरस्त इजाफा हुआ है। शनिवार को चांदी 700 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रतिकिलो पर हो गई है। कल भी शहर में चांदी के भाव 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और चांदी 73,3000 रुपये पर थी।

Up के अन्य शहर में सोना चांदी का भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

नोएडा

55150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

वाराणसी

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

मथुरा

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त इन बातों को रखें ख्याल

उल्लेखनीय है कि बुलियन मार्केट में सोना चांदी को जो रेट्स जारी होते हैं, वह सांकेतिक भाव होते हैं। इसमें GST और अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं एड होता है। इसके सही भाव पता करने के लिए आपको सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना लेते वक्त इस बात का ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क वाला हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है।

जानिए घर बैठे सोने के भाव

सर्राफा बाजार में न जाकर लोग घर से ही सोने की भाव की जानकारी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story