×

UP Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी 500 रुपये महंगा होने के बाद 74 हजार पार; जानें अपने शहर के भाव

UP Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट के मुताबिक, रविवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। जानें किस भाव पर मिल रहा है।

Viren Singh
Published on: 2 April 2023 7:06 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी 500 रुपये महंगा होने के बाद 74 हजार पार; जानें अपने शहर के भाव
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 2 April 2023: अगर यूपी से हैं और सर्राफा बाजार से सोना और चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव पता कर रहे हैं। कहीं ऐसा न की भाव की बिना जानकारी बाजार पहुंचने पर आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा जाएगा। यूपी में 02 अप्रैल, 2023 को कीमती आभूषण सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है तो वहीं, सोने के भाव स्थिर हैं। सूबे में आज चांदी के भाव में 500 रुपए की वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहा हैं तो आज अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में आज सोने का भाव

बुलियन मार्केट के मुताबिक, रविवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद होकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना भी स्थिर है और यह 55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा होकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये बढ़कर 55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

लखनऊ में चांदी के भाव

यूपी में लगातार दूसरे दिन भा चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 500 रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 74,500 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी 700 रुपये महंगी हुई थी। इसके बाद यह 74 हजार रुपये पर थी।

यूपी के अन्य शहर में सोना का भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

नोएडा

55150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

वाराणसी

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

मथुरा

55150 (22 कैरट)

60150 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त इन बातों को रखें ख्याल

बुलियन मार्केट में सोना चांदी को जो रेट्स जारी होते हैं, वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें GST और अन्य किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। अगर आपको इसके सही भाव की जानकारी पता करनी है तो सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सोना लेते वक्त इस बात का ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क वाला हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है।

जानिए घर बैठे सोने के भाव

सर्राफा बाजार में न जाकर लोग घर से ही सोने की भाव की जानकारी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story