×

UP Gold Silver Price Today: बजट के बाद 60 हजार के पार पहुंच सकता है सोना, यहां चेक करे सोने-चांदी के दाम

UP Gold Silver Price Today 2 February 2023: आज लखनऊ में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले यहां सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 2 Feb 2023 1:35 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2023 5:46 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (Newstrack)

UP Gold Silver Price Today 2 February2023 : उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 2 फरवरी, 2023 को सोना चांदी के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव में वृद्धि हुई है। यूपी में गुरुवार को सोने की तुलना में चांदी के भाव जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद सोना 57 हजार और चांदी 73 हजार के पार चली गई है। ऐसे अगर घर में शादी के लए आज सोना चांदी खरीदने या फिर निवेश करने लिए मन बना रहे हैं तो बाजार में जेब अधिक टाइट करके जाएं, क्योंकि अधिक दाम चुकाने होंगे।

बजट के बाद सोना 60 हजारी बनने की संभावना

देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में सोना चांदी की मांग अधिक बढ़त जाती है। लोगों को मांग को देखते हुए वैसे तो सोना चांदी महंगा हो जाता है। ऐसे में इसके भाव में बढ़ोतरी आना लोगों के लिए चिंता का सबब हो जाता है। सर्राफा बाजार में नजर रखे वाले एक विशेषज्ञ ने कहा कि बजट आने के बाद आने वाले दिनों में सोना के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। इस उछाल के चलते 24 कैरेट सोने का भाव 60 हजार के पार जा सकता है।

लखनऊ में सोना का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी में सोन के भाव में बढ़ोतरी का असर राजधानी तक में देखने को मिला है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपए महंगा हो गया है और यह 57,700 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये बढ़कर 52,900 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव से राहत मिली थी।

लखनऊ में चांदी का भाव

राज्य में 999 शुद्धता चांदी के भाव की वृद्धि का प्रभाव लखनऊ में दिखाई दिया है। शहर में 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के भाव में 1000 रुपये की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 73,300 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यहां कल चांदी 72 हजार के आस पास कारोबार कर रही थी।

अन्य शहरों में सोना चांदी का भाव

कानपुर

52900 (22 कैरट)

57700 (24 कैरट)

आगरा

52900 (22 कैरट)

57700 (24 कैरट)

नोएडा

52900 (22 कैरट)

57700 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52900 (22 कैरट)

57700 (24 कैरट)

वाराणसी

52800 (22 कैरट)

57600 (24 कैरट)

मथुरा

52800 (22 कैरट)

57600 (24 कैरट)

बाजार में सोना चांदी के जारी भाव होते हैं सांकेतिक

बाजार जानकार का कहना है कि, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story