×

UP Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ने पकड़ी रफ्तार, अब आपको 10 ग्राम गोल्ड के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 20 September 2023: लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 19 Sep 2023 11:00 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2023 11:01 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 20 September 2023: यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। 20 सितंबर बुधवार को प्रदेश में लोगों को कीमती आभूषण के भाव से झटका मिला है। आज सोना 150 रुपए से अधिक महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 60 हजार के पार कारोबार कर रहा है। चांदी 300 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद चांदी बाजार में 79 हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सोने चांदी में निवेश या फिर खरीदने का प्लान बना रहा है तो उसको अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा।

जानिए सोना कितना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आई है। बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा होकर 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये चढ़कर 55,350 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। यह दूसरा दिन है, जब लगातार सोने के दाम बढ़े हैं। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 60,210 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,200 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी ने दिखाई तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी टूटने के बाद बुधवार को तेजी आई है। आज चांदी के भाव 300 रुपये उछला है। इसके बाद चांदी 74,800 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी ने 74,500 रुपये पर कारोबार किया था।

जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

आगरा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

नोएडा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

वाराणसी

55,350 (22 कैरट)

55,350 (24 कैरट)

मथुरा

55,350 (22 कैरट)

55,350 (24 कैरट)

इतने बजे जारी होते हैं सोना चांदी के नए भाव

सर्राफा बाजार में हर रोज सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देश में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story