UP Sona Chandi Ka Bhav: आज इस भाव पर बिक रहा सोना चांदी, जानिए आपके यहां क्या हैं नए रेट्स?

UP Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है।

Viren Singh
Published on: 21 Feb 2024 2:23 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 1:22 PM GMT)
UP Sona Chandi Ka Bhav
X

UP Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

UP Sona Chandi Ka Bhav: यूपी की सर्राफा बाजार में 21 फरवरी को सोना और चांदी लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। आज यूपी में लोगों को सोना चांदी के भाव राहत मिली है। प्रदेश में सोना 100 रुपए से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इस वक्त वेडिंग सीजन चल रहा है, तो ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसको फटाफट पूरा कर लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि अगले दिन कीमती आभूषण के दाम बढ़ जाएं।

सोना इतना रुपये लुढ़का

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 62,710 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए टूटा है और यह 57,500 रुपए पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोना 62,820 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,600 रुपये 10 ग्राम पर था। सोमवार को 24 कैरेट 62,550 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 500 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में आज दूसरा दिन हैं, जब चांदी के भाव में गिरावट आई है। यह लगातार दूसरे दिन 500-500 रुपये टूटी है। बुधवार को चांदी के भाव में 500 रुपये किलो की गिरावट आई है। इसके बाद यह 75,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को यह 76 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

आगरा

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

नोएडा

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

वाराणसी

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

मथुरा

57,500 (22 कैरट)

62,710 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story