×

Sona Chandi Ka Bhav Today: चांदी के दाम में आई बंपर गिरावट, जानें शहर के गोल्ड-सिल्वर रेट

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 21 Jan 2024 1:00 AM GMT (Updated on: 21 Jan 2024 1:00 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी की सर्राफा बाजार 21 जनवरी, 2024 को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में रविवार सोना चांदी के दाम में उतार चढ़ाव आया है, जिसके चलते सोना एक ओर जहां महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है। सोना करीब 100 दस ग्राम तेज हुआ है, जबकि चांदी 200 रुपए किलो गिरावट आ गई है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको सोने पर अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे तो चांदी से राहत मिलेगी।

सोना इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बीते दो दिन से सोने के दाम तेज आई है। रविवार को भी सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 100 रुपये 10 ग्राम तेज हुआ है और यह 63,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 100 रुपए महंगा हुआ है, जिसके बाद 57,950 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को सोने के भाव में वृद्धि देखी गई थी। इसके बाद 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया।

चांदी 200 रुपए लुढ़की

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के दाम में कमी आई है। चांदी 200 रुपये टूटी है। इस गिरावट के बाद चांदी 75,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को इसके भाव 200 रुपये की तेजी आई थी और यह 75,700 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

आगरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

नोएडा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

वाराणसी

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

मथुरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story