Gold Silver: खुशखबरी! सावन से पहले यूपी में सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी 1750 रुपये फिसली, खरीदारी का मौका

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी रविवार को 1750 रुपये टूटी है। सोना भी सस्ता हुआ है।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 July 2024 1:34 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश की बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। अगर आप बाजार से सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसको तुरंत पूरा कर लीजिए। सूबे में रविवार, छुट्टी वाले दिन कीमती आभूषण के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। सोना बाजार में 300 रुपये से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी एकाएक 1700 रुपये से अधिक टूटी है। इस कमी के बाद चांदी सीधे 91 हजार के पास पहुंच गई है, जो कुछ दिन पहले तक 96 हजार रुपये पर थी।

गोल्ड 300 रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार सोने भाव गिर रहे हैं। इसमे गिरावट का यह तीसरा दिन है। ऱविवार को शहर में 24 कैरेट सोना 380 रुपये सस्ता हुआ है और यह 74,120 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 350 रुपये टूटा है और यह 67,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को शहर में सोना 490 रुपए तक सस्ता हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 74,500 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 68,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1700 रुपए टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी रविवार को 1750 रुपये टूटी है। इस कमी के बाद चांदी 91,500 रुपये किलो पर आ गई है, जोकि लोगों के राहत का विषय है। इससे कुछ दिन पहले चांदी 96 हजार रुपये पर थी। हालांकि बीते दो दिन से इसमें गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को चांदी 1450 रुपये टूटी थी और यह 93,250 रुपये किलो थी। शुक्रवार को इसमें 1300 रुपये की गिरावट आई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

आगरा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

नोएडा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

वाराणसी

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

मथुरा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story