×

UP Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी 700 रुपए उछली, जानिए कितने पर आई 1kg सिल्वर

UP Gold Silver Price 22 December 2023: सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 22 Dec 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 22 Dec 2023 1:01 AM GMT)
UP Gold and silver price today
X

UP Gold and silver price today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price 22 December 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 22 दिसंबर को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शुक्रवार को सूबे में जहां सोने के भाव स्थिर रहे हैं, जिसके बाद यह 63 हजार रुपए के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। चांदी 700 रुपये किलो उछली है, जिसके बाद यह 79 हजार रुपये पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से आज सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

सोने के नहीं बदले भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को स्थिर के बाद 24 कैरेट सोना 63,150 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई तो वहीं, 22 कैरेट सोना 57,900 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था।

चांदी 700 रुपए उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में तेजी आई है। शहर में दूसरा दिन है, जब इसके भाव में तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी 700 रुपये किलो उछलकर 79,200 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी कल 1000 रुपये महंगी हुई थी और यह 78,500 रुपये किलो पर थी। बुधवार को चांदी 77,500 रुपए किलो पर थी।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

आगरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

नोएडा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

वाराणसी

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

मथुरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

जानिए किस कैरेट में कितना मिलता सोना

आपको बता दें कि हर सोने के कैरेट में अगल-अगल प्योरिटी मिली है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध और 22 कैरेट गोल्ड 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंकं मिलाया जाता है। तभी इसमें डिजाइनर आभूषण तैयार होता है। वहीं, 24 कैरेट सोना कोई मिलावट नहीं की जाती है। इस वजह से इससे आभूषण तैयार नहीं किया जाता है। जो आभूषण तैयार होता है, वह हाथ से साधारण डिजाइन में तैयार किया जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story