×

Gold Silver Price 22 Nov 2023: यूपी में महंगा हुआ सोना चांदी,जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price 22 Nov 2023: बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 22 Nov 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2023 12:30 AM GMT)
up gold silver price today
X

up gold silver price today (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today: त्यौहारों का सीजन खत्म हो गया है। शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। हालांकि वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले सोना चांदी के भाव में तेजी आई गई है। यूपी में 22 नवंबर को सोना चांदी की नई कीमतें हो गई हैं। बुधवार को सूबे में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। सोना जहां 300 रुपये से अधिक महंगा हुआ तो वहीं चांदी 400 रुपए प्रति किलो उछली है। ऐसे में अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर पता कर लें।

सोना 300 रुपये अधिक हुआ तेज

लखनऊ में सोने के भाव में बुधवार को तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 380 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जिसके बाद 62,170 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपये उछला है। इसके बाद यह 57,000 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मगंलवार को इसके भाव में गिरावट थी। तब 24 कैरेट 61,790 रुपये व 22 कैरेट सोना 56,650 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 400 रुपये उछली

इस हफ्ते लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को शहर में चांदी के भाव भी उछले हैं। लखनऊ में चांदी 400 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 76,400 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को यह लखनऊ में 76000 रुपये किलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य शहर में सोने के भाव

कानपुर

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

आगरा

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

नोएडा

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

वाराणसी

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

मथुरा

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानिए सोने के दाम

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story