×

UP Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपए से अधिक हुआ सस्ता, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 22 September 2023: लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Published on: 21 Sep 2023 10:30 PM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 10:30 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 22 September 2023: अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर पता कर लें। यूपी के सर्राफा बाजार में 22 सितंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बीते कई दिनों से सूबे में कीमती आभूषण के भाव मे उतार चढ़ाव के दौर के बीच शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना सूबे में 100 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है, जिसके बाद भी यह 60 हजार रुपये के पार कारोबार कर रहा है।

सोना 100 से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। दाम गिरने के बाद 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 170 रुपये सस्ता हुआ और यह 60,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपये कम होकर 55,200 रुपये 10 ग्राम पर गया है। इससे पहले गुरुवार को सोना स्थिर रहने के बाद 24 कैरेट सोना 60,370 और 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव स्थिर रहे। जिसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के भाव में गिरावट आई थी और यह 74,500 रुपये किलो पर थी।

जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

आगरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

नोएडा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

वाराणसी

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

मथुरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

जानिए कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए भाव

बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

जानें मिस्ड कॉल से सोने के दाम

इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देश में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story