×

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में लोगों को मिली सोना चांदी से बड़ी राहत, फटाफट कर लीजिए आज इसकी खरीदारी

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ में सोने के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपए टूटकर 62,880 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 23 Feb 2024 1:32 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2024 1:38 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav
X

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: भारत में सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। वायदा बाजार में सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। जारी हुए रेट के मुताबिक, यूपी में शुक्रवार को लोगों को सोना चांदी के दाम से राहत मिली है। हालांकि यह राहत सोने की तुलना में चांदी में अधिक मिली है। प्रदेश में आज सोना जहां 100 रुपये अधिक टूटा है तो वहीं चांदी एकाएक 700 रुपए किलो सस्ती हुई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपके लिए आज सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि दोनों बहुमूल्य वस्तुओं के दाम में गिरावट आई है।

सोना 100 रुपये टूटा

लखनऊ में सोने के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपए टूटकर 62,880 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए सस्ता हुआ और यह 57,650 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में सोने के दाम में तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 180 रुपए उछलकर 62,890 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 250 रुपये तेज होकर 57,750 रुपए 10 ग्राम पर आ गया था।

चांदी में 7000 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 700 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 75000 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले बीते दिन चांदी के दाम में तेजी आई थी और यह 200 रुपये महंगी होकर 75,700 रुपये 10 ग्राम पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

आगरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

नोएडा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

वाराणसी

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

मथुरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story