×

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना चांदी के जारी हुए नए रेट्स, जानिए अपने शहर के 24 व 22 कैरेट गोल्ड के दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 23 Jan 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 23 Jan 2024 1:38 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 23 जनवरी, 2024 को सोना चांदी के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी मिल गई है। प्रदेश में मंगलवार को भी कीमती आभूषण के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। यूपी में बीते दो दिनों से सोना चांदी के भाव नहीं बदले हैं। इस वजह से सूबे सोना 63 हजार पर तो चांदी 75 हजार रुपये पार ट्रेंड करती हुई दिखाई दे रही है।

सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम स्थिर रहे हैं। इसके बाद 24 कैरेट सोना 63,200 रुपये 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना भी स्थिर रहने के बाद 57,950 रुपये 10 ग्राम कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले सोमवार को भी शहर में कीमती आभूषण के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। रविवार को 24 कैरेट सोने के दामे में 100 रुपये की तेजी आई थी, जिसके बाद यह 63,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी 100 रुपए महंगा हुआ था और यह 57,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था। तब से इसके दाम स्थिर हैं।

चांदी भी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी भी स्थिर है। इसके बाद यह 75,500 रुपये किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इससे पहले सोमवार को भी चांदी रही। बीते रविवार को इसमें 200 रुपये की गिरावट आई थी और यह 75,500 रुपये किलो पर आ गई थी। तब सिल्वर के भाव स्थिर हैं।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

आगरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

नोएडा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

वाराणसी

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

मथुरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story