×

Gold Silver Price 23 Nov 2023: वेडिंग सीजन से पहले सोना स्थिर, चांदी लुढ़की, जानिए आज के नए रेट्स क्या हैं ?

Gold Silver Price 23 Nov 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 62,170 रुपये 10 ग्राम पर आ कारोबार कर रहा है।

Viren Singh
Published on: 22 Nov 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 22 Nov 2023 11:31 PM GMT)
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price 23 Nov 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 22 नवंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। गुरुवार को प्रदेश में जहां सोना स्थिर है तो वहीं चांदी में गिरावट आई है। सूबे चांदी आज 400 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 76 हजार रुपये पर कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर पता कर लें।

सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 62,170 रुपये 10 ग्राम पर आ कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 57,000 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को भी सोने के रेट जारी रहे थे।

चांदी 400 रुपए लुढ़की

लखनऊ में जहां गुरुवार को सोना स्थिर है तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज शहर में चांदी 400 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 76000 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले बुधवार को यह 76,400 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

आगरा

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

नोएडा

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

वाराणसी

57,000 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

मथुरा

56,650 (22 कैरट)

62,170 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानिए सोने के दाम

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story