×

UP Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी के भाव में आई 500 रुपये की गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट्स

UP Gold Silver Price Today 25 February 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश में सोने की तुलना में चांदी के भाव जोदार गिरावट आई है। चांदी गिरने के बाद 68,300 रुपये पर आ गई है। जानिए आज सोने के क्या भाव हैं?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 25 Feb 2023 12:46 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (Newstrack)

UP Gold Silver Price Today 25 February 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के 25 फरवरी को नए भाव जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को राज्य में सोना की तुलना में चांदी के भाव गिरावट आई है और यह 500 रुपये सस्ती हुई है। इसके बाद यूपी के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 68 हजार के करीब आ गया है। राज्य में सोना के भाव आज स्थिर रहे हैं। इसके बाद सोना 56 हजार के पार ट्रेंड कर रहा है। ऐसे अगर आप शादी के लिए या फिर किसी और काम के लिए सोना चांदी का खऱीदने का बना रहे हैं तो आज आपको जेब खर्च में हल्की राहत मिल सकती है।

सोना का आज का भाव

यूपी राजधानी लखनऊ में शनिवार को सोने के भाव में जरा सा भी बदलाव नहीं हुआ। शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 56610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 51950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

चांदी का आज का भाव

हालांकि सोना के उलट आज लखनऊ में चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 68,300 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव 68,800 रुपये पर था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,195 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,560 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,950 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 19, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,661 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,288 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 610 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,66,100 रुपए

अन्य शहरों में आज का सोना का भाव

कानपुर

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

आगरा

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

नोएडा

51950(22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

वाराणसी

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

मथुरा

51950 (22 कैरट)

56660 (24 कैरट)

वैश्विक बाजार में सोना चांदी की स्थिति

वहीं शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव गिरावट आई है। यहां सोना गिरने के बाद 1,820 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी कमी के साथ 21.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, सोना चांदी के भाव की अधिक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

बात दें कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में सोने खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story