×

Sona Chandi Ka Bhav: सोना चांदी के दाम में आई तेजी, खरीदने से पहले चेक कर लें रेट

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 25 Feb 2024 1:37 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav 25 February
X

Sona Chandi Ka Bhav 25 February  (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में बुलियन मार्केट में 25 फरवरी को सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। रविवार को प्रदेश में लोगों को सोना चांदी के भाव में झटका मिला है। सोना जहां 200 रुपए महंगा हुआ तो वहीं चांदी 400 रुपये किलो उछली है। महंगा होने के बाद सोना 63 हजार रुपये किलो पर आ गया है, जबकि चांदी 74 हजार पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना में आई तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के भाव में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोना 220 रुपए उछला है और यह 63,100 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना में 200 रुपये की तेजी आई है और यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 62,880 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट 57,650 रुपये 10 ग्राम पर था। इस दौरान इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

चांदी में 400 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में तेजी आई है। आज चांदी 400 रुपये किलो तेज हुई है और यह 74,900 रुपये किलो पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी के भाव में गिरावट आई थी और यह 500 रुपए सस्ती होकर 74,500 रुपये किलो थी। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 700 रुपए की गिरावट आई थी। और यह 75000 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story