UP Gold Silver Price Today: यूपी में फिर महंगा हुआ सोना चांदी, खरीदने से पहले चेक करे लें इसके भाव

UP Gold Silver Price Today 26 April 2023: लखनऊ में 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में तेजी आई है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए अब यूपी के अन्य शहरों में क्या भाव है?

Viren Singh
Published on: 26 April 2023 6:30 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: यूपी में फिर महंगा हुआ सोना चांदी, खरीदने से पहले चेक करे लें इसके भाव
X

UP Gold Silver Price Today 26 April 2023: उत्तर प्रदेश में सोना चांदी के भाव के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। यहां कभी सोना व चांदी का भाव बढ़ा रहा तो कभी गिर रहा है, जिसके चलते कीमती आभूषण खरीदार को परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। इन सबसे बीच, यूपी में 26 अप्रैल, 2023 को सर्राफा बाजार मे सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश में एक बार फिर सोना चांदी महंगा हुआ है। सूबे में सोना 220 रुपये महंगा हुआ,जबकि चांदी के भाव 300 रुपए तक बढ़ गए हैं। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज अधिक दाम चुकता करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में तेजी आई है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके बाद यह 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपए बढ़कर 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शहर में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 60,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी आई है। बुधवार को शहर में चांदी के भाव 300 रुपये की तेजी आई है। इस बाद 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 76,700 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी का भाव 76,400 रुपये पर था।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

आगरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

नोएडा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

वाराणसी

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

मथुरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके करते ही कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर सोने के ताजा भाव आ जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी www.ibja.co या ibjarates.com पर ले सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story