×

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी की नई कीमतें हुई जारी, क्या आज हुआ कीमती आभूषण सस्ता?

UP Gold Silver Price Today 26 August 2023: लखनऊ में शनिवार को चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट आई थी। इसके बाद चांदी 76,400 रुपये किलो पर आ गई है।

Viren Singh
Published on: 25 Aug 2023 11:30 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी की नई कीमतें हुई जारी, क्या आज हुआ कीमती आभूषण सस्ता?
X
Lucknow Gold Silver Price Today 6 June 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 26 August 2023: यदि आप बाजार से कीमती आभूषण को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें। प्रदेश में सोना चांदी के भाव में बीते कई दिनों से उतार चढ़ाव चल रहा है। यूपी के जिले के सर्राफा मार्केट में 26 अगस्त को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शुक्रवार को सोना तेज होने के बाद शनिवार को स्थिर हो गया है, जबकि चांदी शुक्रवार को महंगी होने के बाद आज इसमें गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए कहीं से राहत तो कहीं से झटका मिल सकता है।

लखनऊ में सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के दाम में स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोना 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना स्थिर के बाद 54,650 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई थी। 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,650 रुपये पर था।

चांदी में 500 रुपये घटी

लखनऊ में शनिवार को चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट आई थी। इसके बाद चांदी 76,400 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी शुक्रवार को 1600 रुपये प्रतिकिलो महंगी हुई थी और यह 76,900 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार किया।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

आगरा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

नोएडा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

वाराणसी

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

मथुरा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story