×

UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले फटाफट चेक करें रेट

UP Gold Silver Price Today 26 February 2023: रविवार को पूरे यूपी में सोना चांदी के भाव गिरावट आई है। जानिए गिरावट के बाद लखनऊ में किस भाव पर सोना मिल रहा है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Feb 2023 1:53 AM GMT
UP Petrol Diesel Price Today
X

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 26 February 2023: हमेशा से ही लोग सोना और चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा माध्यम मानते आ रहे हैं। देश में हर दिन भारी मात्र में बाजार से लोग सोना चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसे में लोग सर्राफा बाजार में नजर बनाए रखे हैं कि कीमती आभूषण के भाव में कब गिरावट आए और इन आभूषण में निवेश करें। अगर आप भी पुराने लोगों की इस पंरपरा को मानते हैं तो आज सोना चांदी में निवेश करने का सबसे दिन है। यूपी सर्राफा बाजार में 26 फरवरी, 2023 को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गई हैं।

रविवार को प्रदेश में सस्ता हुआ सोना और चांदी

सर्राफा बाजार के मुताबिक, रविवार यानी छुट्टी वाले दिन प्रदेश में सोना चांदी के भाव जबरदस्त गिरावट आई है। प्रदेश में सोना 280 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 800 रुपये गिरी है। ऐसे में अब सोना के भाव 56 हजार के करीब आ गया है, जबकि चांदी 67 हजार के पार ट्रेंड कर रही है। तो आइये जानते हैं यूपी के शहरों में सोना और चांदी के क्या भाव हैं?

लखनऊ में सोना के भाव

बात शुरू अगर यूपी की राजधानी लखनऊ से करें तो रविवार को यहां 24 और 22 कैरेटे दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है। शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 280 रुपये कम हुआ है। इसके बाद यह 56,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये सस्ता हुआ है। इस गिरावट के बाद यह 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना का भाव 56,610 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

इसी तरह, लखनऊ में चांदी के भाव में भी जोरदार गिरावट आई है। शहर में रविवार को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 800 रुपये कम होकर 67,500 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी का भाव 68,300 रुपये प्रतिकिलो पर था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,165 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,320 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,650 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 16, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,633 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,064 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 330 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,63,300 रुपए

अन्य शहरों में आज का सोना का भाव

कानपुर

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

आगरा

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

नोएडा

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

वाराणसी

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

मथुरा

51650 (22 कैरट)

56330 (24 कैरट)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता

वहीं शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव गिरावट आई है। यहां सोना गिरने के बाद 1,820 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी कमी के साथ 21.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

मिस्ड कॉल से पता करें सोने के भाव

सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, सोना चांदी के भाव की अधिक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

बात दें कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में सोने खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोन की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story