×

Gold Silver Price 26 Nov 2023: वेडिंग में सोना चांदी ने दिया झटका...गोल्ड 300 रुपए से अधिक महंगा तो सिल्वर 1000 रुपये उछला, जानें रेट

UP Gold Silver Price Today 26 November: बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 26 Nov 2023 12:15 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2023 12:15 AM GMT)
UP Gold Silver Price
X

UP Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price 26 Nov 2023: सर्राफा बाजार में 26 नवंबर को सोना चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। भारत में शादियों की सीजन की शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के बीच सोना-चांदी की मांग बढ़ गई है। बढ़ी मांग के बीच सोना चांदी के भाव में तेजी आना कीमती आभूषण की खरीदारी करने वाले के लिए चिंता का सबब है। यूपी में रविवार को सोना 300 रुपये अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी एकाएक 1 हजार रुपए महंगी हो गई है। इस वृद्धि के बाद बाजार में चांदी 77 हजार रुपये पार कर गई है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर का लेटेस्ट भाव चेक कर लें।

सोना 300 रुपये से अधिक तेज

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 320 रुपए 10 ग्राम महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 62,440 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये 10 ग्राम उछला है। इसके बाद यह 57,250 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शहर में सोने के भाव स्थिर थे। तब 24 कैरेट सोना 62,120 रुपये व 22 कैरेट सोना 56,950 रुपये 10 ग्राम पर था। शुक्रवार को भी यही भाव था। उससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 62,170 और 22 कैरेट सोना 57,000 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 1 हजार रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी भी तेज हुई है। रविवार को चांदी 1000 रुपये किलो महंगी हुई है, जिसके बाद यह 77,200 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी के भाव स्थिर थे। शनिवार को चांदी स्थिर रहने के बाद 76,200 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। शुक्रवार को भी चांदी के भाव यही थी। गुरुवार को इसके भाव गिरावट हुई थी और यह 76000 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

आगरा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

नोएडा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

वाराणसी

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

मथुरा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

ऐसे पता करें मिस्ड कॉल 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story