×

UP Gold Silver Price Today: शादी सीजन में फिर सोना हुआ सस्ता, चांदी में 700 रुपये की गिरावट, फटाफट चेक कर लें यहां रेट्स

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में गिरावट का असर पूरे यूपी के सर्राफा बाजार में दिख रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 56 हजार पर गया है। जानिए 22 कैरेट सोना किस भाव में बिक रहा है?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 27 Feb 2023 5:42 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 27 February 2023: यूपी में सोना और चांदी के 27 फरवरी, 2023 को नए भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को प्रदेश में लोगों को कीमती आभूषण सोना चांदी के भाव के राहत मिली है। आज इसके भाव में गिरावट आई है। यूपी में सोना 150 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं, चांदी 700 रुपये घटी है। इस गिरावट के बाद सोना 56 के करीब ट्रेंड कर रहा है। जबकि 69 हजार के नीचे चली गई है। ऐसे अगर कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन काफी मुफीद है।

आज का सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, सोमवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 160 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद यह 56,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट आई है और यह 51,500 ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शहर में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में तेजी थी।

आज का चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव में गिरावट आई है। 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 700 रुपए कम हुआ है। इसके बाद शहर में चांदी 66,800 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। रविवार को शहर में चांदी का भाव 67500 रुपये पर था।

अन्य शहरों में आज का सोना का भाव

कानपुर

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

आगरा

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

नोएडा

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51500(22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

वाराणसी

51400 (22 कैरट)

56100 (24 कैरट)

मथुरा

51400 (22 कैरट)

56100 (24 कैरट)

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी के भाव

यूपी के अलावा देश भर की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दबाव दिख रहा है। घरेलू बाजार MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate today) में 80 रुपए तक गिरी है। इसके बाद यह 55352 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 622 रुपए कम हुआ है, जिसके बाद यह बाजार में 62811 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver price today) के स्तर पर कारोबार कर रही है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव

सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, सोना चांदी के भाव की अधिक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

बात दें कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में सोने खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोन की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story