×

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी सस्ता हुआ या फिर महंगा!, फटाफट जानें लें अपने शहर का भाव

UP Gold Silver Price Today 28 April 2023: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना शहर में 61, 61,190 रुपये 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 28 April 2023 6:18 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी सस्ता हुआ या फिर महंगा!, फटाफट जानें लें अपने शहर का भाव
X
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 28 April 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 28 अप्रैल, 2023 को सोना और चांदी (Gol And Silver) के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यूपी में सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी दाम स्थिर हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में सोना चांदी के भाव में तेजी आई थी। प्रदेश में आज सोने का भाव 61 हजार पार चल रहा है, जबकि चांदी का भाव 76 हजार पार कारोबार कर रही है। ऐसे अगर कोई आज बाजार सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहा है तो अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे।

सोना लखनऊ में आज सोने का भाव (Gold Price in Lucknow)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना शहर में 61, 61,190 रुपये 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना 56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए बढ़कर 61,190 रुपये 10 ग्राम पर हो गया था। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये चढ़कर 56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

लखनऊ में आज चांदी का भाव (Silver Price in Lucknow)

सोने के साथ लखनऊ में चांदी के भाव भी स्थिर रहे हैं। गुरुवार को तेजी के बाद शहर में शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 76,500 रुपये प्रतिकिलो ट्रेंड कर रहा है, जो कि चांदी खरीदार के लिए परेशानी का विषय है। इससे पहले गुरुवार को शहर में चांदी के भाव में 200 रुपए की तेजी आई थी। इसके बाद चांदी 76,500 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

आगरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

नोएडा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

गाजियाबाद

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

वाराणसी

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

मथुरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

76,500 (चांदी)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

आपको बता दे कि सोना चांदी के भाव जो जारी किये जाते हैं, वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें जीएसटी और किसी भी प्रकार का कोई अन्य टैक्स नहीं जोड़ा होता है। कीमती आभूषण के सटीक भाव जारी जानकारी के लिए ग्राहकों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा बाजार से सोना लेते वक्त इसमें हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story