×

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी की ताजा कीमतें हुई जारीं, जानिए किस शहर में मिल रहा सस्ता सोना?

UP Gold Silver Price Today 28 February 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में सोना चांदी के भाव में गिरावट आई है। लखनऊ में सोना ५६ के करीब आ गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 28 Feb 2023 12:38 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 28 February 2023: यूपी में 28 फरवरी, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी (Gold and Silver) के ताजा भाव जारी कर दिये गये हैं। फरवरी के आखिर दिन मंगलवार को भी यूपी में सोना चांदी के भाव कमी आई है। दाम गिरने के बाद राज्य में सोना 57 हजार के नीचे जा पहुंचा है। वहीं, चांदी 69 हजार के नीचे कारोबार कर रही है। ऐसे अगर सोना और चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आई है।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में मंगलवार को गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना शहर में 160 रुपए सस्ता हुआ है। यह 56,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपए कम होकर 51,500 रुपये पर मिल रहा है।

लखनऊ में चांदी का भाव

मंगलवार यूपी राजधानी लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। शहर में आज चांदी 700 रुपये सस्ती हुई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 66,800 रुपए प्रतिकिलो पर मिला रहा है।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,150 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,200 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 15, 000 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,617 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 44,936 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 170 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,61,700 रुपए

अन्य शहरों में आज का सोना का भाव

कानपुर

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

आगरा

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

नोएडा

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

वाराणसी

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

मथुरा

51500 (22 कैरट)

56170 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान, घर बैठे पता करें भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। सर्राफा बाजार में सोने खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story